कर्मा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

DNB Bharat Desk

 

रहूई थाना क्षेत्र इलाके के सोंनसा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोनसा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान सोनसा गांव निवासी विनोद प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्री अन्नु कुमारी और बिंद इलाके के रंजीत कुमार के रिया कुमारी के रूप में की गई हैं। मृतका के पिता विनोद प्रसाद ने बताया कि दोनों बच्ची शनिवार को कर्म पूजा का व्रत रखा था।

- Sponsored Ads-

कर्मा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम 2इसी को लेकर वह अपने सहेलियों के साथ सोंनसा गांव के उत्तर दिशा में बने गहरे तालाब में नहाने के लिए गए हुई थी। नहाने के दौरान दोनों बच्ची गहरे पानी में चली गई जिसके कारण दोनो बच्चियां डूब गई। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर दोनों बच्ची को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया।

कर्मा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम 3जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गए।वही वेन थाना क्षेत्र इलाके के शहरी गांव में डूबकर वृद्ध सुरेश पंडित की मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article