नालंदा: राजगीर में घरेलू कलह में कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से गला रेतकर किया हत्या

DNB Bharat Desk

राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नशे के आदी बेटे ने अपनी ही 75 वर्षीय मां की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका साखो देवी (75) अपने परिवार के साथ राजगीर में रहती थीं।

नालंदा: राजगीर में घरेलू कलह में कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से गला रेतकर किया हत्या 2उनका बेटा अजित कुमार उर्फ बंडा नशे का आदी था और आए दिन अपनी मां से नशे के लिए पैसे की मांग करता था। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।

नालंदा: राजगीर में घरेलू कलह में कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से गला रेतकर किया हत्या 3घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। वही लगातार राजगीर में हो रहा है अपराधी घटना के बाद राजगीर के लोग काफी समय हुए हैं।

Share This Article