भागनबिगहा ओपी के तूफ़ानगंज गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र के तूफान गंज गांव में बुधवार को बेटे ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक तूफ़ांनगंज निवासी स्वर्गीय धर्म सिंह का 48 वर्षय पुत्र बच्चू पासवान है। मृतक के भाई ने बताया की बड़ा बेटा पवन पासवान बाहर में रहता था आज घर आया और और पिता के सीने के पास गोली मार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही भागन बीघा की पुलिस बचु पासवान को मॉडल अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किये जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता जाता है कि बड़ा बेटा घर के बंटबारे से संतुष्ट नही था यही यही कारण गोली मारकर हत्या कर दी है।
सदर डीएसपी 2 संजय जैसबाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुची है और मामले की जांच की जारही है।
डीएनबी भारत डेस्क