बेगूसराय में दोस्ती शर्मसार! ठंडे के बहाने बुलाकर दोस्तों ने युवक की गर्दन पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचा युवक, एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बखरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दोस्तों ने ही एक युवक की हत्या की नीयत से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान लालो राय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम बखरी स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार की रात करीब 9 बजे काम खत्म कर वह घर लौट रहा था, तभी उसके दो दोस्तों ने उसे ठंडा पीने के बहाने बुलाया। दोनों उसे बेगूसराय बस स्टैंड के पीछे स्थित एक खाली मैदान में ले गए। मैदान में पहुंचने के बाद आरोपियों ने शिवम से स्प्राइट, सिगरेट और ब्लेड मंगवाया। कुछ देर बातचीत के बाद अचानक दोनों दोस्तों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

बेगूसराय में दोस्ती शर्मसार! ठंडे के बहाने बुलाकर दोस्तों ने युवक की गर्दन पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचा युवक, एक गिरफ्तार 2एक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर कई बार वार कर दिया। इस हमले में शिवम की गर्दन के दोनों तरफ गंभीर जख्म हो गए।घायल शिवम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसे देख आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल शिवम खतरे से बाहर है और इलाजरत है।

घायल की मां नूतन देवी ने बताया कि यदि समय पर स्थानीय लोग मदद नहीं करते, तो उनके बेटे की जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के ही दोस्तों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि यदि ब्लेड का वार थोड़ा और गहरा होता, तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। वहीं, बखरी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article