पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, बेगूसराय में ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है इसी कड़ी में बेगूसराय में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं… ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और अबीर-गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया गया।बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया।

- Sponsored Ads-

जैसे ही चुनाव परिणाम सामने आया और बीजेपी को भारी बहुमत मिलने की खबर आई, कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे इलाके में आतिशबाजी भी की गई और जीत की खुशियां मनाई गईं।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं और माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, बेगूसराय में ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता 2आज बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है… ये जीत जनता की जीत है… पूरे देश में जश्न का माहौल है और बेगूसराय में भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है… जनता ने दिखा दिया है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और यही वजह है कि बीजेपी को भारी बहुमत मिला है।फिलहाल बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है… और जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share This Article