समस्तीपुर: गोहनर नवादा में खूनी संघर्ष; घर निर्माण के विवाद में चली तलवारें, 5 से अधिक घायल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोहनर नवादा गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक झड़प और तलवारबाजी में तब्दील हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा में लघु सिंचाई विभाग में कोष रक्षक के पद पर कार्यरत मोहम्मद रोकेश उर्फ बबलू इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए। उनके साथ उनका भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दोनों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

समस्तीपुर: गोहनर नवादा में खूनी संघर्ष; घर निर्माण के विवाद में चली तलवारें, 5 से अधिक घायल 2वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद एजाज भी इस हिंसक झड़प में घायल हुए हैं। इनमें मोहम्मद नौशाद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग लहूलुहान हो गए।

 समस्तीपुर: गोहनर नवादा में खूनी संघर्ष; घर निर्माण के विवाद में चली तलवारें, 5 से अधिक घायल 3घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article