बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगों ने गाय भैंस के खरीद बिक्री करने वाले व्यवसाई की पिटाई

DNB Bharat Desk

घटना नीमचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगों के द्वारा एक गाय भैंस के खरीद बिक्री करने वाले व्यवसाई की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना नीमचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव की है ।

- Sponsored Ads-

पीड़ित की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। प्रियांशु कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम परना के ही रहने वाले धर्मेंद्र कुमार एवं सुमन सिंह ने उसे गाय खरीदने के लिए बुलाया और जब वह वहां पहुंचा तो बेवजह उससे कहा सुनी करने लगा और फिर देखते ही देखते दोनों ने मिलकर ईट पत्थर से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगों ने गाय भैंस के खरीद बिक्री करने वाले व्यवसाई की पिटाई 2जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत करवाया । तत पश्चात प्रियांशु कुमार आरोपियों के विरुद्ध नीमा चांदपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article