बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढाला के पास की है। मृत महिला की पहचान नारायणपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार झा की पत्नी रवीना देवी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि रवीना देवी अधिक गर्मी रहने के कारण घर के सामने टहल रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां इलाज सही तरीके से नहीं होने के कारण महिला की मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3परिजनों ने बताया है कि अगर सदर अस्पताल में सही तरीके से इलाज किया जाता तो महिला की मौत नहीं होती  अस्पताल में  लापरवाही की गई जिसके कारण से इसकी जान चली गई है। फिलहाल घटना की सूचना परिजनों के द्वारा खोदवंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदावंदपुर थाने पुलिस की पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article