दुबई की जेल में फंसा समस्तीपुर का लाल: नौकरी के नाम पर एजेंट ने भेजा विदेश, ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद उजाले पिछले आठ महीनों से दुबई की फुजैरा जेल में बंद है। परिजनों का आरोप है कि उसे नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा गया और बाद में साजिश के तहत ड्रग सप्लाई के मामले में फंसा दिया गया।

- Sponsored Ads-

परिवार के अनुसार, उजाले गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मई 2024 में वह कुछ लोगों के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर के एक एजेंट के जरिए उसे दिल्ली ले जाया गया और 9 नवंबर 2024 को फ्लाइट से दुबई भेज दिया गया।दुबई पहुंचने के बाद उजाले को न तो किसी कंपनी में काम मिला और न ही वादा पूरा हुआ।

दुबई की जेल में फंसा समस्तीपुर का लाल: नौकरी के नाम पर एजेंट ने भेजा विदेश, ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप 2आरोप है कि उसे जबरन मिट्टी खुदाई जैसे काम में लगा दिया गया। करीब पांच से छह महीने तक काम कराने के बाद 14 अगस्त 2025 को अबू धाबी पुलिस ने उसे ड्रग सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का कहना है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।करीब दो महीने तक पुलिस स्टेशन में रखने के बाद 8 अक्टूबर 2025 को उसे फुजैरा जेल भेज दिया गया, जहां वह अब तक बंद है। इस दौरान वह मोबाइल के जरिए अपने परिवार से संपर्क कर लगातार रिहाई की गुहार लगा रहा है।

दुबई की जेल में फंसा समस्तीपुर का लाल: नौकरी के नाम पर एजेंट ने भेजा विदेश, ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप 3उजाले की पत्नी रोजी प्रवीण और मां रिजवाना ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। परिवार के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। बड़ा भाई गांव में मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहा है। परिजनों ने बिहार सरकार और भारत सरकार से हस्तक्षेप कर उजाले की रिहाई की मांग की है।फिलहाल, एक गरीब परिवार अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहा है और न्याय की आस लगाए बैठा है।

Share This Article