बिहार बोर्ड: 11वीं में नामांकन के लिए अब 25 अप्रैल तक करें आवेदन, बोर्ड ने बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इंटर में एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 25 अप्रैल तक वेबसाइट https://ofssbihar.net के माध्यम  से कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

- Sponsored Ads-

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी, जिसे बढ़ा कर 25 अप्रैल कर दिया गया है।बिहार बोर्ड सहित सीबीएसई,आई सी एस ई व देश के अन्य परीक्षा बोर्डों के मैट्रिक उत्तीर्ण व पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन  करने से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर हेल्पलाइन नम्बर 0612-2230009 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share This Article