बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिजली के खंभे से टकराई बाइक

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत के एक युवक की  मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो जाने से स्वजनों में कोहराम मच गया।शुक्रवार की रात समसा पंचायत अंतर्गत करैईटांर गांव वार्ड संख्या 2 निवासी बालेश्वर चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार का निधन मोटरसाइकिल दुर्घटना मे हो गया।

- Sponsored Ads-

अंकित अपनी बहन के घर खगड़िया जिला के रटनहा जा रहा था। उसी क्रम में सुम्भा गांव के समीप बिजली के खंबे से टकराने से सिर फट गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।यह खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।बालेश्वर चौधरी का परिवार अत्यंत निर्धन है।मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाता है।उनका बड़ा बेटा का अचानक देहांत परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिजली के खंभे से टकराई बाइक 2लाश के घर पहुंचते ही देखने के लिए ग्रामिणों की भीड़ लग गई।स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना देते हुए सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।मौके पर पंचायत के सरपंच बाबू साहेब कुंवर, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी, भाजपा महामंत्री दीपक कानू आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Share This Article