झमटिया धाम गंगा घाट पर श्रावणी मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, निविदा प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति

DNB Bharat Desk

मिथिलांचल इलाके के प्रसिद्ध झमटिया धाम गंगा घाट पर सावन महोत्सव को लेकर रविवार को बेगूसराय  एडीएम बिज्रकिशोर चौधरी,एसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर मयंकेश्वर कुमार के द्वारा श्रावणी मेला लेकर निरीक्षण किया गया. साथ ही निविदा आमंत्रण में कोई भी व्यक्ति भाग नहीं लेने व सरकारी स्तर पर सैरात वसूली बंद के बाद किसी प्रकार की वसूली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी.

- Sponsored Ads-

पदाधिकारी के द्वारा दुकानदारों,आम नागरिकों,जमींदारों व झमटिया गंगा घाट के पुर्व संवेदक से बातचीत की गयी. साथ ही झमटिया गंगा घाट पर सभी दुकान व एनएच 28 स्थित झमटिया ढ़ाला से लेकर गंगा घाट तक सरकारी जमीन के बारे में जानकारी प्राप्त की. एडीएम   ने बताया कि कोरोना काल से ही झमटिया धाम गंगा घाट का निविदा नहीं हो रहा है, जबकि सरकार के द्वारा बार बार निविदा के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पुर्व 48 लाख रूपये तक झमटिया गंगा घाट का निविदा हुआ था, लेकिन अब निविदा में कोई भी लोग भाग नहीं ले रहे हैं. पुर्व संवेदक से पुछे जाने पर संवेदक द्वारा जानकारी दिया गया कि झमटिया धाम गंगा घाट पर वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है,

झमटिया धाम गंगा घाट पर श्रावणी मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, निविदा प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति 2

पुर्व में संवेदक के द्वारा झमटिया ढ़ाला के समीप एनएच 28 पर श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनो से वसूली की जाती थी, मुंडन के लिए भी लोगों की भीड़ जमा होती थी,दुकानदारों से जमीन मालिक के द्वारा राशि नहीं लिया जाता था, ऐसी स्थिति में हमलोग 48 लाख तक निविदा कराते हुए वसूली का काम करते थे, लेकिन वर्तमान समय में दुकानदारो से जमीन मालिक के द्वारा भी राशि लिया जा रहा है, साथ ही सरकार के द्वारा निर्देश दिया गया है कि एनएच 28 पर किसी प्रकार का कोई वसूली नहीं की जाएगी, वसूली करने पर दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ऐसी स्थिति में लोग ज्यादा कीमत में निविदा लेकर खुद पर कौन मुकदमा कराना चाहेगा, इसलिए कैसी भी लोग निविदा में शामिल नहीं हो रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि झमटिया धाम गंगा घाट पर सरकारी जमीन 14 से 15 कट्ठा है,

जिसमें सड़क भी है, सड़क के बगल में कहीं तीन फीट तो कहीं पांच फीट या उससे अधिक है, लेकिन सरकारी जमीन के बाद जो भूस्वामी का जमीन है जब तक भूस्वामी के जमीन में दुकान नहीं बनेगा तब तक दुकान पुरा नही हो सकता है. ऐसी स्थिति में ठिकेदार के साथ साथ भूस्वामी को पैसा देगे तो हमलोगों को पैसा बचेगा ही नहीं, फिर हमलोग दुकान लगाकर क्या करेंगे, इसलिए राशि ठिकेदार को देना है या वैसे भूस्वामी को जो सरकार को जमीन का लगान दे रहा है, वही आम लोगों ने बताया कि सरकार पहले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें,

झमटिया धाम गंगा घाट पर श्रावणी मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, निविदा प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति 3झमटिया गंगा घाट पर गंदगी का अंम्बार लगा हुआ है इसकी साफ सफाई, दुकानदारों के लिए स्थायी निदान समेत गंगा घाट पर सीसीटीवी की व्यवस्था की जाय,जिससे दुरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं समेत उनके समान की सुरक्षा हो सके.उन्होने बताया कि शिव गंगा समिति द्वारा पुर्व में भी मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये, लेकिन चोरी के बाद जानकारी मिलता है की सीसीटीवी खराब है, ऐसी स्थिति में श्रद्धालु के समान की सुरक्षा कैसे संभव है. मौके पर बरौनी अंचल के अंचलाधिकारी सुरजकांत, बछवाड़ा अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम,आरओ रत्नेश्वर दास,सीआई उमेश प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण,दुकानदार समेत भूस्वामी मौजूद थे.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article