समस्तीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनज़ारुल हक सहारा को मिला ‘उत्कृष्ट अधिवक्ता विशेषज्ञ सम्मान 2026’

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:- नई दिल्ली के गुरुग्राम में आयोजित इंडियन आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनज़ारुल हक सहारा को “उत्कृष्ट अधिवक्ता विशेषज्ञ सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें क़ानून के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष कार्यशैली, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।

- Sponsored Ads-

पुरष्कार ग्रहण करने के उपरांत अधिवक्ता अंजरुल हक सहारा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समस्तीपुर और बिहार के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी न्याय, सत्यनिष्ठा और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती के साथ निभाते रहेंगे।

समस्तीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनज़ारुल हक सहारा को मिला 'उत्कृष्ट अधिवक्ता विशेषज्ञ सम्मान 2026' 2उनकी इस उपलब्धि पर विधि जगत, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Share This Article