डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर ग्राम पंचायत राज संजात में शुक्रवार को पंचायत सचिव राजेश कुमार राकेश का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके कार्यकाल की शालीनता, ईमानदारी और जनता से सीधे जुड़ाव को याद करते हुए पंचायत के लोग भावुक दिखे। समारोह की अध्यक्षता मुखिया पूनम कुमारी ने की। उन्होंने कहा, “आपकी सीख और साथ हमेशा याद रखा जाएगा। पंचायत सचिव के रूप में आपने जो समर्पण दिखाया, वह आने वाले कर्मियों के लिए मिसाल है।

“वहीं मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष कुमार कुंदन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा, “सचिव महोदय हमारे लिए अभिभावक की तरह थे। उनकी ईमानदारी, कर्मठता और कार्यशैली से हमें जो सीख मिली, उसे अमल में लाकर हम जनता की सेवा करते रहेंगे। यह हमारे लिए बेहद भावुक पल है।”विदाई समारोह में उपमुखिया राम नरेश झा, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, वार्ड सदस्य रामसागर राम, जानकी देवी, कृष्ण भगवान महतो, रामाधार यादव, मुकेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सुशील कुमार राय, कृष्णनंदन चौरसिया, परमानंद चौधरी, रमेश महतो सहित सफाई कर्मी, प्रेक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी ने सचिव राकेश को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि राजेश कुमार राकेश का सरल स्वभाव और हर व्यक्ति की समस्या को सुनने का तरीका उन्हें हमेशा जनता के दिलों में जीवित रखेगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट