तेघरा के आधारपुर में ज्ञान गरिमा फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित 

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आधारपुर गाँव में ज्ञान गरिमा फाउंडेशन की ओर आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले दर्जन भर से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया l 

- Sponsored Ads-

संस्था के अध्यक्ष पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि इस बार की मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी ने 460, दीपक कुमार ने 451 एवं कन्हैया कुमार ने 448 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है जो काबिले तारीफ है l इसके अलावे दुर्गेश कुमार, अरशद आलम, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, अंशु शर्मा, शुभम राज आदि ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता हासिल की है l

 तेघरा के आधारपुर में ज्ञान गरिमा फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित  2उन्होंने बताया कि इंजिनियर कन्हैया कुमार की सोच के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये आधारपुर गाँव में ज्ञान गरिमा फाउंडेशन की स्थापना की गई है जहाँ सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है l इस अवसर पर शिक्षा दान करने वाले सभी शिक्षकों को भी चादर से सम्मानित किया गया l 

रंतेघरा के आधारपुर में ज्ञान गरिमा फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित  3जीत कुंवर ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l मौके पर मुरारी कुमार, मंतोष कुमार टिंकू, गुड्डू कुमार, मधुकर कुमार, छोटू कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे l

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article