बछवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन

DNB Bharat Desk

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में बछवाड़ा प्रखंड के रानी तीन पंचायत के तक्षशिला स्कूल के तीन छात्र व् संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल शिबू टोल के चार छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। अथक परिश्रम एवं निष्ठापूर्ण अध्ययन से तक्षशिला के छात्र रानी गांव निवासी पंकज कुमार राय का पुत्र अविनव कुमार ने 400 अंक में 374 अंक लाकर ऑल इंडिया में 51 वां रेंक लाकर इलाके का ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन 2वही इसी विद्यालय के धीरेन्द्र प्रसाद जयसवाल की पुत्री श्रृष्टि जयसवाल व संजय कुमार यादव का पुत्र आदित्य कुमार ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वही संत जेवियर इंटर नेशनल स्कूल शिबूटोल के रवीश कुमार का पुत्र हर्ष राज,विजय कुमार का पुत्र सुमन कुमार,रामाश्रय महतो की पुत्री आयुषी चंचल व दीपक कुमार राय का पुत्री जानवी कुमारी ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इन छात्र-छात्रों की सफलता को लेकर अविभावक समेत पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

बछवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन 3सभी छात्र छात्राओं को स्कूल परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर और पुरस्कृत कर छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामना दी गई है। सफलता में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण से निरंतर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। विद्यालय के निदेशक अमित विक्रम ने कहा कि नियमित कक्षाओं के साथ-साथ समय-समय पर छात्रों की क्षमता के अनुरूप खेल तथा मनोरंजन के माध्यम से भी उनमें प्रतियोगिता करायी जाती है।

बछवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन 4उन्होंने कहा कि शिक्षक के साथ साथ बच्चे पर अविभावकों के द्वारा पढ़ाई पर ध्यान दिया गया जिसका परिणाम है की बच्चे हमारे सफलता हासिल किये । वही संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक व् निदेशक ने सफल छात्र-छात्रो को मिठाई खिलाकर उज्वल भविष्य की शुभकाना दी।  साथ ही निदेशक राजीव कुमार ने कहा बच्चे देश के निर्माता होते हैं, इसलिए हमें प्रत्येक बच्चे को बहुत अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, ताकि शिक्षा की दृष्टि से उनकी नींव मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में शिक्षा ही हर व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और इस पूंजी को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है।

बछवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन 5मौके पर छात्र छात्राओं ने अपनी परिणाम का श्रेय अभिभावकों ,गुरुजनों और विद्यालय को दिया। मौके पर पंचायत के सरपंच सरोज राय,अविभावक पंकज कुमार राय, धीरेन्द्र जयसवाल,रवीश कुमार,दीपक कुमार,विजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article