बछवाड़ा के दरगहपुर ठाकुरवाड़ी विद्यालय में बच्चों ने सीखा मानवता का पाठ, पक्षियों के लिए बनाए ‘बर्ड फीडर’

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरगहपुर ठाकुरवाड़ी में सुरक्षित शनिवार’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूथ एवं इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बच्चों को मानवता का पाठ पढ़ाया और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।

- Sponsored Ads-

बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षक ने छात्रों को प्रोजेक्ट विधि के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग कर बर्ड फीडर’ बनाना सिखाया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य गर्मियों के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना और पानी की सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करना है। शिक्षक ने बताया कि बर्ड फीडर न केवल पक्षियों की भूख-प्यास मिटाते हैं, बल्कि हमारे आसपास के पर्यावरण को जीवंत और संतुलित बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इस कार्यक्रम की थीम मानवता की मिसाल रखी गई थी। बच्चों को संबोधित करते हुए आनंद त्रिवेदी ने कहा कि भीषण गर्मी में इंसान तो प्यास बुझाने के लिए प्याऊ या नल ढूंढ लेता है, लेकिन पक्षियों को बूंद-बूंद पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

बछवाड़ा के दरगहपुर ठाकुरवाड़ी विद्यालय में बच्चों ने सीखा मानवता का पाठ, पक्षियों के लिए बनाए 'बर्ड फीडर' 2ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम घरों की छतों, ऊंचे स्थानों या पेड़ों की शाखाओं पर छोटे बर्तनों में दाना-पानी रखें।कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों का संरक्षण अनिवार्य है। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि वे अपने घरों के आसपास भी पक्षियों के लिए भोजन और ठंडे जल की व्यवस्था करेंगे। इस पहल की सराहना स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी की है, क्योंकि यह बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी संचार कर रहा है।

Share This Article