कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आइएमए ने जनता से की अपील

DNB Bharat

सतर्कता ही जागरुकता है, सरकार के निर्देश का सख्ती से पालन करना आवश्य।

डीएनबी भारत डेस्क 

चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत सरकार ने भी पूरे देश में अलर्ट मोड है। सरकार ने सभी राज्यों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जनता से तत्काल प्रभाव से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कोरोना अलर्ट के बाद भारत के कई इलाकों में पुराना प्रोटोकॉल का पालन करना शुरू हो चुका है।

- Sponsored Ads-

IMA की देश की जनता से अपील

• सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की बात कही गई है।
• लोगों से एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
• नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोने और सैनिटाइज करने की अपील की गई है।
• पब्लिक गेदरिंग जैसे शादी राजनीतिक सभा या किसी तरह की मीटिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है।
• यदि बुखार,कफ, गले में खराश या लूज मोशन हो तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
• यदि आपका कोरोना का कोई डोज बच गया है तो उसे तुरंत लगवाएं।
• सरकार जो भी एडवाइजरी जारी करती है उसका सख्ती से पालन करें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article