डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे एक बड़ी घटना सामने आई हैँ जहाँ एक ट्रैक्टर चालक नें एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैँ जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा हैँ। इस घटना मे दो अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैँ। घटना से गुस्साए लोगो नें ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसका बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की। बाद मे उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना सिंघॉल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास की हैँ। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले सुनील शाह की पत्नी आशा देवी है। बताते चले की घायल आशा देवी अपने रिश्तेदारों के साथ दुर्घटना मे घायल के लिए एक बिधयाक के यहाँ मदद के लिए जा रही थी। तभी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर नें उसको कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन मे स्थानीय लोगो के सहयोग से आशा देवी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया जहाँ महिला की हालत गंभीर बनी हुई हैँ। इस घटना से गुस्साए लोगो नें ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया।
जिसके बाद उसका दोनों हाथ बांध कर उसकी पिटाई की। आरोप हैँ की चालक नशे मे था। वही कुछ लोग चालक के पास लाइसेंस नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। बाद मे सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने हिरासत मे लिया। युवक नें बताया की चालक के नहीं रहने पर आज वो ट्रैक्टर चला रहा था।
बताते चले की पिछले दिनों सिमरिया गंगा स्नान के लिए जा रहे छह यूबको मे से तीन युवक की सड़क हादसे मे मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। उसी घायल एक युवक के इलाज के लिए परिवार के लोग एक बिधायक के घर आर्थिक मदद के लिए जा रहे थे। इसी दरमयान यह हादसा हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क