डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदुआर दल के पास की है। मृतक दोनों दोस्त की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल के रहने वाले धर्मेंद्र साहनी का पुत्र शिवम उर्फ सन्नी एवं सुबोध चौधरी का पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि दोनों दोस्त बेगूसराय के टाउनशिप में शादी समारोह के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए आया था। उन्होंने बताया है की रिसेप्शन पार्टी समझ में शामिल होकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों दोस्त घर मंझौल जा रहा था। तभी बंधुवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों दोस्त को कुचल दिया है। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि लगभग 2:00 बजे रात से ही सदर अस्पताल में शव को लेकर चक्कर काट रहे हैं।
लेकिन इसके बावजूद भी यहां के डॉक्टर यह अस्पताल के प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक बार फिर स्वस्थ व्यवस्था सवालों के घेरे में है म वहीं मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी घरों में गम में तब्दील हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।हालांकि एक साथ दोनों दोस्त की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
डीएनबी भारत डेस्क