डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान इन्होंने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

कांग्रेस शहरी के जिला अध्यक्ष, नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम, कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।शहर के अंबेडकर स्थल से निकाला गया जुलूस शहर के पुरानी बस स्टैंड हॉस्पिटल गोलंबर, स्टेडियम मार्केट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां लोगों ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया।
मौका पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे, जो दलित समुदाय से आते हैं, उन पर असम के मुख्यमंत्री ने अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।उन्होंने ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री तुरंत इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता का आंदोलन देश स्तर पर चलेगा और कांग्रेस किसी भी कीमत पर दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। अंत में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट