डीएनबी भारत डेस्क
आईसीडीएस कार्यालय वीरपुर में शुक्रवार को सेक्टर एक एवं तीन के आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीडीपीओ नितेश कुमार ने पोषण पखवाड़ा से संबंधित गतिविधियों का प्रतिदिन आयोजन करते हुये उसका डेटा साइट पर अपलोड करने का निर्देश सेविकाओं को दिया।
- Sponsored Ads-

साथ ही जन आंदोलन इंट्री व पोषण ट्रैकर डैश बोर्ड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। मौके पर बीसी विवेक कुमार, डाटा ऑपरेटर पिंकू कुमारी, एलएस रमा कुमारी, सेविका शर्मिला कुमारी, रिंकू, रेणु, सीमा, ललिता आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट