डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रशासन का कहना है कि जमीन को खाली कराकर यहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। वार्ड संख्या दो में चलाए गए। इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए जा रहे घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने पूरी सतर्कता के साथ जमीन को खाली कराया।इस पूरे अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने किया। बीडीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि अब तक आंगनबाड़ी केंद्र निजी जमीन पर संचालित हो रहा था, लेकिन अब सरकारी जमीन को चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, ताकि यहां स्थायी भवन का निर्माण कराया जा सके।
मौके पर बीपीआरओ, मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैसी समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।अब देखना होगा कि इस जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कब तक पूरा होता है।
डीएनबी भारत डेस्क