प्रेमिका से नाराज़गी में युवक चढ़ा 70 फीट टावर, 5 घंटे बाद उतारा गया

DNB Bharat Desk

 खगड़िया जिले के गगौर थाना क्षेत्र के तेतराबाद गांव में सोमवार दोपहर एक युवक एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, गुलशन कुमार नामक युवक  ऊपर पहुंच गया और करीब 70 फीट ऊँचाई पर  बैठा रहा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

- Sponsored Ads-

गुलशन कुमार की माँ सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा हैदराबाद में क्रेन चलाने का काम करता है। वह पिछले तीन साल से एक लड़की से बातचीत करता था, लेकिन पिछले दस दिनों से लड़की उससे बात करने से इंकार कर रही थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में आकर टावर पर चढ़ गया। माँ ने कहा कि बेटे की हालत देखकर वे बेहद चिंतित हैं।

प्रेमिका से नाराज़गी में युवक चढ़ा 70 फीट टावर, 5 घंटे बाद उतारा गया 2सूचना मिलते ही गगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों ने लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अंततः समझाने में सफल रहा गुलशन कुमार को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article