प्यार में फरार युवक युवती कलकत्ता से बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलकारी चौक का मामला, वीरपुर पुलिस मने दोनो को कलकत्ता से किया बरामद।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलकारी चौक के पास से प्यार में फरार एक अंतर जातीय युवक युवती को वीरपुर थाना क पुलिस पदाधिकारी ने कलकत्ता के पाडन कोनी स्थित एक रूम से बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार युवक ने वीरपुर थाना पर पुलिस को पुछताछ के दौरान अपना पता फूलकारी निवासी मोहम्मद मनसुर के पुत्र मोहम्मद नशीम के रूप में बताते हुए बताया कि युवती दुसरे समुदाय की है और हम दोनों के बीच विगत तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों के द्वारा पांच मार्च को आवेदन दिया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने सोमवार की देर रात कलकता से दोनों को बरामद कर लिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article