बछवाड़ा में मद्यनिषेध इकाई ने शराब माफिया पर की बड़ी करवाई, 22 चक्का ट्रेलर से 16,422 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना पुलिस और मध निषेध इकाई पटना की संयुक्त कार्रवाई में गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरली टोल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 28 टोल प्लाजा के समीप सोमवार को शराब लदे एक 22 चक्का ट्रेलर राजस्थान नंबर की गाड़ी को जप्त करते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई और ट्रक में लदे शराब की पेटियां एवं बोतले गिनती करने में घंटों लग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध निषेध इकाई पटना और बछवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 टोल प्लाजा मुरली टोल के समीप तेघड़ा की ओर से आ रही एक 22 चक्का ट्रेलर राजस्थान नंबर की गाड़ी को पकड़ा गया।

बछवाड़ा में मद्यनिषेध इकाई ने शराब माफिया पर की बड़ी करवाई, 22 चक्का ट्रेलर से 16,422 लीटर विदेशी शराब किया जब्त 2जिसमें पंजाब राज्य निर्मित किंगफिशर, थंडरबोल्ड, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर और ऑल सीजन कुल 16422 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रक के साथ राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिला अंतर्गत सेवड़ा थाना क्षेत्र के कुंदनपुरा निवासी तुलसा राम के पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है और प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article