बेगूसराय में आग लगने के कारण गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन घर समेत ब्लास्ट से पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

DNB Bharat Desk

 

पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से एक साथ तीन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया इस ब्लास्ट में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आग लगने के कारण गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन घर समेत ब्लास्ट से पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे 2वहीं घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के  वॉर्ड संख्या पांच के एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतना भयावह था की घर में रखे एक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस आग लगी में आसपास के घर को भी अपने चपेट में ले लिया।

बेगूसराय में आग लगने के कारण गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन घर समेत ब्लास्ट से पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे 3जिससे आसपास के राम उदेश तांती,रविंद्र तांती, राजा तांती,गीता देवी के घर भी  जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जिसमे पांच लोग भी आंशिक रूप से झुलस गए। वही घर में रखे अनाज कपड़ा, घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है इस आग लगी कांड के बाद।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article