सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर हंडालपुर गांव के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम शव पैतृक आवास पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी ललिता देवी सहित परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

मृतक की पहचान मेहदौली पंचायत के हंडालपुर निवासी स्व. व्यास यादव के 50 वर्षीय पुत्र सोनेलाल यादव उर्फ कारी यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि गत 24 सितंबर को सोनेलाल यादव अपने डेरा से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हंडालपुर गांव में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सोनेलाल यादव को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया।

सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3मृतक अपने पीछे पत्नी ललिता देवी, दो पुत्र संतोष यादव व मदन कुमार तथा एक शादीशुदा पुत्री छोड़ गए हैं। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Share This Article