वीरपुर में बिहार ग्राम रक्षा दल की बैठक, 13 वर्षों से ‘निशुल्क’ सेवा के बाद अब भुखमरी की कगार पर जवान, हक के लिए खटखटाया न्यायालय का दरवाजा

DNB Bharat Desk

बिहार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के एक बैठक को संबोधित करते हुए बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धिरज कुमार सिंह रविवार को थाना पर सप्ताहिक परेड के दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा हमारी संगठन वर्ष 2013 से उच्च पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष के आदेश से अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ हो या विभिन्न समुदायों के पर्व त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हो या दुर्गा पूजा,छठ, कृष्ण अष्टमी पुजा, सरस्वती पूजा या फिर समाज में शांति भंग होने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डियूट लगाया जाता रहा है।

- Sponsored Ads-

हम ग्राम रक्षा दल के द्वारा भूखे पितासे,ठंडी हो या गर्मी कि हो वर्षांत दिन हो या रात अभी तक निःशुल्क मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते आए हैं। हम लोगों के द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न बरिय पदाधिकारियों के द्वारा लाठी और टौर्च भी दिया गया है।13 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। विधायक, सांसद महोदय को समय-समय पर अपनी बदहाली को पत्र के माध्यम से अस्थाई और मान देय सरकार से दिलाने का मांग भी करते रहे हैं।वे लोगों के द्वारा सदन में हमरी मांगों को व खुवी रखें भी हैं। अब हम लोगों के सामने भूख मरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

वीरपुर में बिहार ग्राम रक्षा दल की बैठक, 13 वर्षों से 'निशुल्क' सेवा के बाद अब भुखमरी की कगार पर जवान, हक के लिए खटखटाया न्यायालय का दरवाजा 2

विभाग के द्वारा हम लोगों को एक माह का प्रशिक्षण दिए जाने से संबंधित पत्र भी बिहार के सभी जिलों के बरीय पदाधिकारी को आया हुआ है। लेकिन पदाधिकारी हम लोगों के प्रति उदासीन बैठे हुए हैं। अब हम लोग हार नहीं मानेंगे, रार नहीं मानेंगे कि तर्ज पर अपनी हक और अधिकार के लिए न्यायालय की सरन में गये हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी पप्पू हजारी,राम जीवन झा , प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार, आलोक पासवान, रविन्द्र यादव पप्पू चौरसिया समेत दर्जनों ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के सदस्य मौजूद थे।

Share This Article