समस्तीपुर: वार्ड पार्षद ने उत्पाद विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच करने की मांग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:उत्पाद विभाग की पुलिस टीम द्वारा बार-बार घर में घुसकर छापेमारी से परेशान वार्ड पार्षद ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कारवाई करने एवं पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने से रोकने के लिए कारवाई की मांग की है।मामला जिला के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड संख्या-27 का है जहां वार्ड पार्षद  ने कहा कि करीब 4 बजे जिला उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने  घर पर छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: वार्ड पार्षद ने उत्पाद विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच करने की मांग 2अचानक बड़ी संख्या में पुलिस ने घर को घेर लिया और घर में प्रवेश कर गई। पुलिस ने महिलाओं से ट्रंक, गोदरेज आदि खोलवाकर सघन रूप से जांच-पड़ताल किया। पूछे जाने पर पुलिस द्वारा महिलाओं को डांट-डपट भी किया।वार्ड पार्षद ने कहा कि घर से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस छापेमारी को लेकर ग्रामीणों में भिन्न-भिन्न प्रकार की चर्चा है जिससे वे एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य अपमानित महसूस कर रहे हैं जबकी वे कई बार कई संगठनों द्वारा शराब के खिलाफ चलाये गये जन जागरुकता अभियान के हिस्सा रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article