समस्तीपुर: बाजार समिति गोदाम का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के द्वारा बाजार समिति के गोदाम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोदाम में अनाज के सुरक्षित भंडारण, नियमित सफाई एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। साथ ही, उन्होंने गोदाम परिसर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

समस्तीपुर: बाजार समिति गोदाम का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 2श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की जा रही इस प्रकार की सक्रिय पहल से क्षेत्र में व्यवस्थाओं में सुधार एवं पारदर्शिता लाने का कार्य निरंतर जारी है। यह कदम आमजन के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share This Article