समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मासूम बच्चे को भी छीना; थाने पहुंची पीड़िता

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है।पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने बच्चा और सारा सामान छीनकर घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता ने वारिसनगर थाने में आवेदन दिया है। 

जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पीड़ित महिला ने कहा कि 5 साल पहले धनहर गांव के मो. नौशाद के साथ उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ  ठीक था। पति मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। शादी के एक साल बाद बेटा हुआ। जिसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वे मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। मायके से 2 लाख रुपए लाने के लिए कहा जाता है। 

समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मासूम बच्चे को भी छीना; थाने पहुंची पीड़िता 2मामला वारिसनगर थाना के धनहर गांव का है।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध हैं। जिससे वह शादी करने की बात करता है। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत का भी हुआ था। लेकिन सम्मानजनक सझौता नहीं हो पाया।आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उससे बच्चा छीन लिया और घर से बाहर निकाल दिया। 

समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मासूम बच्चे को भी छीना; थाने पहुंची पीड़िता 3जिसके बाद वह अपने मायका पहुंच कर वारिसनगर थाने में आवेदन दिया है।वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि महिला का आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है।

Share This Article