डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर प्रेमी युगल की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक और युवती को पकड़कर शादी कराते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो में युवक से युवती की मांग में जबरन सिंदूर डलवाते हुए भी दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अकेले में बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कथित तौर पर दोनों की जबरन शादी करा दी गई।वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर कुतलूपुर गांव का है।
हालांकि, यह वीडियो कब का है और इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। आप तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की मौजूदगी में युवक से युवती की मांग में सिंदूर डलवाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। चैनल वायरल वीडियो की सत्यता और वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।
डीएनबी भारत डेस्क