डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और चचेरे भाई ने ही अपने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आपको बताते चले कि बेगूसराय में पानी बहाने के विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है,। जहां चचेरे भाई ने ही लोहे की रॉड से हमला कर अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।मृतक की पहचान राम उदय राय के पुत्र मंतोष राय के रूप में की गई है, जो परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और रिफाइनरी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार लगातार जमीन पर पानी बहाता था, जिसका मंतोष राय ने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर दीपक कुमार और उसके परिवार के लोगों ने घर से निकालकर मंतोष राय पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक छोटे से विवाद ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी।
डीएनबी भारत डेस्क