नालंदा में कुआं से युवती का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

DNB Bharat

 

घटना नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र इलाके के अलीपुर गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गांव के समीप कुआं से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुआं के पास से गुजर रहे लोगों ने दुर्गंध आने पर इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी।

- Sponsored Ads-

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर कुआं से युवती के शव को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि युवती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। युवती के हाथ और गले में रस्सी भी बांधा हुआ है।

जिससे अनहोनी की आशंका प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस मामले में बिंद थानाध्यक्ष ने बताया कि शब की पहचान को लेकर आसपास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article