सीएम नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम के काफिले के सामने आई एक बच्ची, बाल बाल बची मासूम, ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ने बच्ची को बचाया

DNB Bharat Desk

नालंदा में सीएम की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री अपने कारकेड के साथ उद्घाटन के लिए बढ़ रहे थे। रास्ते में एक बच्ची दौड़ते हुए गाड़ियों की ओर आने लगी। मौके पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची को खींचकर वहां से हटाया।

- Sponsored Ads-

इसके बाद कारकेड की गाड़ियां एक-एक कर वहां से निकल गईं। इसे लेकर थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरा की स्थिति बन गई।

सीएम नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम के काफिले के सामने आई एक बच्ची, बाल बाल बची मासूम, ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ने बच्ची को बचाया 2गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा नालंदा पहुंची थी। सीएम का कारकेड बिहारशरीफ के भैंसासुर मंदिर से गुजर रहा था। सीएम फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रहे थे। तभी एक बच्ची दौड़ती हुई उनके काफिले की ओर बढ़ने लगी।

Share This Article