समस्तीपुर में स्टंटबाजों और मॉडिफाइड बाइक पर चला पुलिस का डंडा; गैराज में छापेमारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में लगातार मॉडिफाइड मोटरसाइकिल, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्टंट वीडियो की बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाया है। इसी कड़ी में ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

- Sponsored Ads-

ट्रैफिक डीएसपी अपनी टीम के साथ मुसरीघरारी स्थित एक मोटरसाइकिल गैराज में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके पर कई ऐसे साक्ष मिले है जिनसे यह प्रतीत होता है कि यहां बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई किया जाता था और उनके साइलेंसर बदले जाते थे। जांच के दौरान दो मॉडिफाइड मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे हुए थे और उन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

समस्तीपुर में स्टंटबाजों और मॉडिफाइड बाइक पर चला पुलिस का डंडा; गैराज में छापेमारी 2दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Share This Article