मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गांव का है,
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गांव का है, जहां मनोज साहनी की पत्नी सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि सरस्वती देवी की गला दबाकर या फंदा लगाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे गांव पहुंचे, तो सरस्वती देवी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
इस घटना के संबंध में मृतका के भाई ने बताया है की हमें जानकारी मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। ससुराल वालों ने ही गले में फंदा डालकर मार दिया है। वहीं दूसरी ओर, मृतका के पति मनोज साहनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने खुदकुशी की है।
पति के अनुसार, सरस्वती देवी ने घर में खाना देने के बाद अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में कोई विवाद नहीं था। खाना देने के बाद अचानक उसने खुद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हमें समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों किया। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
डीएनबी भारत डेस्क