बेगूसराय एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 2022वर्ष में आर्म्स एवं 667 कारतूस बरामद किया गया

DNB Bharat

भाड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामदगी से आपराधिक वारदातों में आई 28 प्रतिशत की कमी – एसपी बेगूसराय।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में वर्ष 2022 में भाड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस की बरामदगी में 22 प्रतिशत की वृद्धि से, लूट की घटनाओं में आई 28 प्रतिशत की कमी आई है। लगातार मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान के कारण यह सफलता बेगूसराय पुलिस को मिली। वहीं बेहतर कार्य के लिए एसपी बेगूसराय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, मंझौल एवं बखरी को पुलिस को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 2022वर्ष में आर्म्स एवं 667 कारतूस बरामद किया गया 2

बेगूसराय पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए वायरलेस से औचक वाहन चेकिंग की व्यवस्था शुरू की है। थाना गश्ती गाड़ियों को जीपीएस कंट्रोल रूम तकनीकी व्यवस्था से और प्रभावी किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2022 में भारी मात्रा में अवैध अग्नेयास्त्रों की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। जिससे कई बड़ी घटनाएं को होने से रोका जा सका है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 240 आर्म्स एवं 667 कारतूस बरामद किया गया है। वर्ष 2021 में कुल 213 आर्म्स एवं 548 कारतूस बरामद किया गया था। वाहन चेकिंग की नई व्यवस्था के फलस्वरूप वर्ष 2022 में विगत वर्ष की तुलना में अवैध हथियारों की बरामदगी में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बेगूसराय पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में देशी कट्टा-185, पिस्टल-47, लाईसेंसी राईफल-02, कारबाईन-02, रिवाल्वर-04 कुल = 240 आर्म्स , कुल गोली = 667, मैगजीन-31

एसपी बेगूसराय ने कहा बेगूसराय जिला अपराधिक दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है। बेगूसराय जिलान्तर्गत वर्ष 2021 में लूट के 102 कांड प्रतिवेदित हुए थे। जिसकी रोकथाम के लिए जिलान्तर्गत विशेष प्लान के तहत एसपी बेगूसराय के निर्देश पर वाहन चेकिंग भी हो रही है। इसके फलस्वरूप लूट की घटनाओं में काफी कमी आई है। वर्ष 2022 में लूट के मात्र 74 काण्ड प्रतिवेदित हुए।

लूट से संबंधित अनुमंडलवार अपराधिक आंकड़ा

(1) सदर अनुमंडल बेगूसराय में वर्ष -2021 लूट कांड -48, वर्ष -2022 लूट कांड – 25

(2) तेघड़ा अनुमंडल में वर्ष -2021 लूट कांड -18 ,वर्ष -2022 लूट कांड -21

(3) मंझौल अनुमंडल में वर्ष -2021 लूट कांड -11, वर्ष -2022 लूट कांड -05

(4) बखरी अनुमंडल में वर्ष -2021 लूट कांड -12, वर्ष -2022 लूट कांड -07

(5) बलिया अनुमंडल में वर्ष -2021 लूट कांड -13, वर्ष -2022 लूट कांड -16

पूरा जिला में वर्ष -2021 में कुल लूट कांड -102, वर्ष -2022 में कुल लूट कांड -74

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article