डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई ने धिक्कार मार्च निकाला। यह मार्च 17 अप्रैल को लोकसभा में परिसीमन सुधार और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में महागठबंधन दलों द्वारा किए गए मतदान के खिलाफ आयोजित किया गया।

मार्च में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। आरएलएम पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि इस विधेयक के पास होने से बिहार में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ती और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलता।नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध किया, जिससे बिहार के हितों को नुकसान पहुंचा।
महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही। जिस तरह से महागठबंधन के नेताओं महिला विरोधी काम किया इसका खामियाजा बंगाल समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के नेताओं को अंजाम भुगतना होगा।
डीएनबी भारत डेस्क