बेगूसराय में बीपीएससी के छात्रों पर अत्याचार को  ए आई एस एफ के छात्रों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं आंदोलन की चेतावनी दी

DNB Bharat Desk

बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक एवं बीपीएससी के छात्रों पर अत्याचार का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है । और कई जगहों पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी करी में बेगूसराय में भी आज ए आई एस एफ के छात्रों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं आंदोलन की चेतावनी दी। ए आई एस एफ के छात्रों ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन आज यह सरकार बिल्कुल नाकाम एवं तानाशाह हो चुकी है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीपीएससी के छात्रों पर अत्याचार को  ए आई एस एफ के छात्रों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं आंदोलन की चेतावनी दी 2लगातार छात्रों पर अत्याचार कर रही है।  हाल के दिनों में बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक हुआ और जब छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की तो सरकार के द्वारा छात्रों पर अत्याचार किए गए। इसमें छात्रों ने अपनी जान भी कुर्बान की। आज के आंदोलन के माध्यम से हम लोग मृतक छात्र के लिए मुआवजा तथा बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। यदि छात्रों की मांग पूरी नहीं हो सकी तो वर्ष 2025 के चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article