विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा सात बजे से मतदान

DNB Bharat Desk

विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है मतदान आज यानी गुरूवार को किया जायगा। बछवाड़ा विधानसभा में 8 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 3 लाख 11 हजार 620 मतदाता करेंगे। जिसमे 1 लाख 66 हजार 138 पुरुष मतदाता है। वही महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 45 हजार 480 है। वही बछवाड़ा प्रखंड में कुल मतदाता 1 लाख 33 हजार 594 है।

- Sponsored Ads-

जिसमे पुरुष मतदताओ की संख्या 71 हजार 468 एवं महिला मतदाताओ की संख्या 62 हजार 125 है। प्रखंड क्षेत्र में मतदान के लिए 77 भवन में कुल 166 मतदान केंद्र बनाये गए है। वही मतदान के लिए 14 सेक्टर पदाधिकारी लगाये गए है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पहली बार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन पद्धिकारी के द्वारा किसी भी समस्या  से निपटने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा सात बजे से मतदान 2पर्याप्त संख्‍या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से छह बजे तक ही वोटिंग होगी। बुधवार की साम से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेकर अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए। गुरुवार सुबह पांच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा। इसके दो घंटे बाद यानी सात बजे मतदान शुरू होग।

Share This Article