समस्तीपुर: में ढाई कट्ठा जमीन बनी ‘जंग का मैदान’,पाटीदारों के बीच मारपीट में दो भाई लहूलुहान, एक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जमीन विवाद में 2 पाटीदार आपस में भिड़ गए। मारपीट में 2 सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि चाचा और चचेरे भाइयों ने कुदाल से हमला किया है घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिसमे एक कि हालात नाज़ुक देखते रेफर कर दिया गया ।

- Sponsored Ads-

जख्मी की पहचान गावपुर वार्ड-12 निवासी मनोज कुमार मंजय और संजय कुमार  के तौर पर हुई है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है। वही जख्मी संजय ने बताया कि चाचा रूपनारायण सिंह से ढाई कट्ठा जमीन का विवाद है। कुछ दिन पहले जहर डालकर मेरे हिस्से की जमीन पर लगी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मक्का लगाने के लिए खेत में आड़ी बना रहा था।

समस्तीपुर: में ढाई कट्ठा जमीन बनी 'जंग का मैदान',पाटीदारों के बीच मारपीट में दो भाई लहूलुहान, एक की हालत नाजुक 2चाचा अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर पहुंचे। आते ही हमसे झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर कुदाल से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे भाई मनोज कुमार मंजय भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सभी भाग निकले। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। 

समस्तीपुर: में ढाई कट्ठा जमीन बनी 'जंग का मैदान',पाटीदारों के बीच मारपीट में दो भाई लहूलुहान, एक की हालत नाजुक 3नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट में घायल लोगों के बारे में सूचना मिली है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उजियारपुर थाने को भेज दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article