नालंदा: पटाखे की निकली चिंगारी से कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, आस पास के इलाके में मची अफरा तफरी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 देर रात हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के हिलसा बाजार स्थित नटराज फर्नीचर के पास एक कबाड़ी की दुकान से आग का गुब्बार उठने लगा।देखते ही देखते यह आग अचानक भीषण आग पूरी कबाड़ी की दुकान को अपनी चपेट में ले लिए।

 यह आग दीपावली में फोड़े गए पटाखे की चिंगारी से लगने की आशंका जताई रही है। आग लगी के बीच कबड्डी की दुकान से पटाखे की तरह आवाज भी आ रही थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 

नालंदा: पटाखे की निकली चिंगारी से कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, आस पास के इलाके में मची अफरा तफरी 2फायर ब्रिगेड में कई घंटे के कड़ी मशक्कत से कबाड़ी की दुकान में लगी आग पर काबू पाया।वही इस  आगलगी की घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं किया गया है। इस आग लगी के कारण आसपास के घरों में भी अफरा तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article