नालंदा में घूस लेते अमीन गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार एक अंचल अमीन को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अंचल अमीन मनोज कुमार को अंचल कार्यालय नगरनौसा से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में परिवादी अजय कुमार ने एसआईबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनोज कुमार ने उनसे अंचल जमीन की रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

- Sponsored Ads-

एसआईबी ने सत्यापन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।एसआईबी की टीम ने आरोपी मनोज कुमार को अंचल कार्यालय नगरनौसा में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी को रिश्वत के रूप में 15,000 रुपये बरामद किए गए हैं। एसआईबी ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नालंदा में घूस लेते अमीन गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोचा 2आपको बताते चले की नालन्दा में अंचल अमीन द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की यह घटना एक गंभीर मामला है। यह दिखाता है कि सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार की समस्या अभी भी बनी हुई है। एसआईबी द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई सराहनीय है। इस घटना से अन्य भ्रष्ट अधिकारियों को भी सबक मिलेगा।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article