एसपी भारत सोनी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में महिला के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 26 मार्च की घटना के बाद लगातार कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला तेज हो गया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
27 मार्च को ही do आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं देर रात छापेमारी कर 6 और लोगों को दबोचा गया है।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। अब तक कुल आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।अब तक आठ लोगों की गिरफ्ती हो चुकी है।
वीडियो में कुछ महिलाएं भी घटना को उकसाते हुए नजर आई हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। इसके लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।गिरफ्तार लोगों में रंजन कुमार सचिन कुमार दशरथ चौधरी शैलेश कुमार डोमन पासवान सोनू कुमार शामिल है
डीएनबी भारत डेस्क