बेगूसराय के पावर हाउस के पास मछली विक्रेताओं का नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर किया हंगामा, बोले – पेट पर लात न मारे प्रशासन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में मछली विक्रेताओं का गुस्सा नगर निगम के खिलाफ फूट पड़ा। पावर हाउस के पास वर्षों से मछली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले विक्रेताओं को जबरन हटाए जाने के विरोध में आज दर्जनों मछली विक्रेता सड़कों पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

- Sponsored Ads-

दरअसल, बेगूसराय के पावर हाउस के पास लंबे समय से मछली विक्रेता मछली बेचकर अपनी आजीविका चला रहे थे। लेकिन पिछले कई दिनों से नगर निगम की टीम द्वारा उन्हें उस जगह से हटाया जा रहा है। इसी के विरोध में आज मछली विक्रेता सड़क पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।

बेगूसराय के पावर हाउस के पास मछली विक्रेताओं का नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर किया हंगामा, बोले - पेट पर लात न मारे प्रशासन 2विक्रेताओं का आरोप है कि नगर निगम के कर्मियों द्वारा जबरन उनकी दुकानें हटाई जा रही हैं और कई बार उनकी मछलियां भी उठा ली जाती हैं या फेंक दी जाती हैं। उनका कहना है कि उनसे लाइसेंस लेने की बात कही जा रही है, जबकि उनका घर दूर-दराज इलाके में है और ऐसे में लाइसेंस बनवाना उनके लिए आसान नहीं है।मछली विक्रेताओं का कहना है कि मछली बेचना ही उनका एकमात्र रोजगार है और अगर उन्हें यहां से हटा दिया गया तो उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाएगा।

बेगूसराय के पावर हाउस के पास मछली विक्रेताओं का नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर किया हंगामा, बोले - पेट पर लात न मारे प्रशासन 3उन्होंने सरकार और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उन्हें स्थायी रूप से कोई जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपना रोजगार जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर मछली विक्रेता नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का क्या हल निकालता है।

Share This Article