नालंदा: बिजली और पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख सड़क मार्ग को किया जाम, जाम लगने से लगे वाहनों की लंबी कतारे

DNB Bharat Desk

 

 

चंडी प्रखंड के रामघाट का मामला

डीएनबी भारत डेस्क

एक बार फिर प्रचंड गर्मी के बीच पानी और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ताजा मामला नालंदा जिले की है जहां करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके के मकरौता और चंडी के रामघाट के पास अक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बिजली और पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख सड़क मार्ग को किया जाम, जाम लगने से लगे वाहनों की लंबी कतारे 2स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों प्रचंड गर्मी के बीच 6 से 7 घंटे ही बिजली की सप्लाई की जाती है। जिससे बिजली की समस्या के साथ-साथ पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस इलाके में अधिकारियों का निवास है उसे इलाके में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से की जाती है।

नालंदा: बिजली और पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख सड़क मार्ग को किया जाम, जाम लगने से लगे वाहनों की लंबी कतारे 3ग्रामीणों ने बताया कि वक्त पर पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण हम लोगों का दिनचर्या वक्त पर नहीं हो पता है। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article