नालंदा: पूर्व मुखिया के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 3 करोड़ की संपत्ति पार; पुलिस महकमे में हड़कंप

DNB Bharat Desk

अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव मे अज्ञात चोरो ने लगभग तीन करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं.यह चोरी महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार के घर मे हुई हैं. घटना के संबंध में गृहस्वामी रीना सिन्हा ने बताया की पूरा परिवार बिहार शरीफ के एतवारी बाजार में रहते हैं.

- Sponsored Ads-

30 जनवरी को पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार पुण्यतिथि थी. जिसको लेकर घर में पूजा पाठ करने के बाद सभी लोग बिहार शरीफ चले गए थे.जिसके कारण शेरपुर गांव का घर पूरी तरह से खाली रहता था. इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने बड़े ही आराम से उठाते हुए आस्थावां मे अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देख इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी.

नालंदा: पूर्व मुखिया के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 3 करोड़ की संपत्ति पार; पुलिस महकमे में हड़कंप 2चोरों ने घर के गोदरेज में रखें 3 किलो महंगा सोना 8 किलो महंगा चांदी और चांदी के बर्तन, 50000 नगद अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप पहुंच गई.आनन फानन डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल बुलाया गया.

नालंदा: पूर्व मुखिया के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 3 करोड़ की संपत्ति पार; पुलिस महकमे में हड़कंप 3इस चोरी की वारदात के बाद पूरा परिवार गमगीन है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर उसकी जगह पर एक नए ताले को लगा दिया गया है ताकि चोरी की वारदात किसी को पता नहीं चले लेकिन कर जाते-जाते चोर ऊपर का दरवाजा खुला छोड़ दिया. जिससे इस चोरी की वारदात की जानकारी लोगों को हुई.फिलहाल घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गयी हैं.

Share This Article