गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था
डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव निवासी भोला चौधरी का पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बछवाड़ा थाना में अपने गांव के एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज है। जिसके तहत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया ।
बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
